JEE Main 2025 Result: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट के आंकड़े; सामान्य श्रेणी से 12 टॉपर, 1 महिला अभ्यर्थी शामिल
Santosh Kumar | February 11, 2025 | 06:57 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से सत्र 1 जेईई मेन रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं।
नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सेशन 1 परीक्षा के लिए जेईई मेन 2025 रिजल्ट जारी कर दिया है। जेईई मेन 2025 सेशन 1 के लिए 100 एनटीए स्कोर पाने वाले 14 उम्मीदवारों में से 5 राजस्थान के हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से सत्र 1 जेईई मेन रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने 22 से 30 जनवरी, 2025 के बीच जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन किया।
जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। जेईई मेन 2025 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी।
इनमें असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू शामिल हैं। 39 उम्मीदवारों के एनटीए स्कोर घोषित नहीं किए गए हैं क्योंकि उन्होंने परीक्षा के दौरान "अनुचित साधनों" का इस्तेमाल किया।
JEE Main 2025 Result: लिंग और श्रेणीवार उम्मीदवारों की संख्या
12.58 लाख से अधिक छात्र जेईई मेन 2025 सत्र 1 की परीक्षा में शामिल हुए और अपने नतीजे प्राप्त किए। नीचे दी गई तालिका में पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या उनके लिंग और श्रेणी के अनुसार दर्शाई गई है-
|
श्रेणी |
सामान्य |
ईडब्ल्यूएस | एससी |
एसटी |
ओबीसी |
कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|
|
महिला |
1,59,378 |
44,762 |
40,282 |
12,965 |
1,67,423 |
4,24,810 |
|
पुरुष |
3,06,980 |
93,937 |
82,563 |
26,994 |
3,22,851 |
8,33,325 |
|
थर्ड जेंडर |
0 |
0 |
0 |
0 |
1 |
1 |
|
कुल |
4,66,358 |
1,38,699 |
1,22,845 |
39,959 |
4,90,275 |
12,58,136 |
JEE Main 2025 Toppers List: सामान्य श्रेणी के 100 पर्सेंटाइल स्कोर पाने वाले उम्मीदवार
एनटीए जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा में 14 में से 12 अभ्यर्थी सामान्य वर्ग से हैं, जिन्होंने 100 पर्सेंटाइल स्कोर किया है। इसमें एक महिला अभ्यर्थी का नाम भी शामिल है। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में इन उम्मीदवारों के नाम देख सकते है-
|
आवेदन संख्या |
उम्मीदवार का नाम | राज्य |
एनटीए स्कोर |
|---|---|---|---|
|
250310009213 |
आयुष सिंघल |
राजस्थान |
100 |
|
250310034720 |
कुशाग्र गुप्ता |
कर्नाटक |
100 |
|
250310143408 |
हर्ष झा |
दिल्ली (NCT) |
100 |
|
250310150634 |
रजित गुप्ता |
राजस्थान |
100 |
|
250310236696 |
सक्षम जिंदल |
राजस्थान |
100 |
|
250310254844 |
सौरव |
उत्तर प्रदेश |
100 |
|
250310299968 |
विशद जैन |
महाराष्ट्र |
100 |
|
250310312145 |
अर्णव सिंह |
राजस्थान |
100 |
|
250310391420 |
शिवेन विकास तोषनीवाल |
गुजरात |
100 |
|
250310564942 |
साई मनोग्ना गुथिकोंडा |
आंध्र प्रदेश |
100 |
|
250310569571 |
ओम प्रकाश बेहेरा |
राजस्थान |
100 |
|
250310746461 |
बानी ब्रता माझी |
तेलंगाना |
100 |
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी