JEE Mains 2026 April 5 Exam LIVE: जेईई मेन अप्रैल 5 शिफ्ट 1, 2 पेपर एनालिसिस जारी, क्वेश्चन पेपर, आंसर की
Santosh Kumar | April 5, 2026 | 11:00 PM IST | 4 mins read
एनटीए द्वारा जेईई मेन 2026 सेशन 2 परीक्षा का रिपोर्टिंग समय सुबह की पाली के लिए 7 बजे और शाम की पाली के लिए 1 बजे निर्धारित किया गया है।
JEE Main 2026 Session 2 Exam Live Updates: जेईई मेन 2026 अप्रैल 5 की परीक्षा आज दो शिफ्ट में आयोजित की गई। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा संचालित जेईई मेन परीक्षा सेशन 2 का हिस्सा है, जिसमें पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए उम्मीदवार भाग ले रहे हैं। सुबह की पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली। दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक कराई गई। लाखों छात्रों के लिए यह इंजीनियरिंग प्रवेश के लिए महत्वपूर्ण अवसर है।
उम्मीदवारों को जेईई मेन परीक्षा केंद्रों पर दिए गए दिशानिर्देशों का सख्ती से पालन करना अनिवार्य है। एनटीए जेईई मेन 2026 रिपोर्टिंग का समय सुबह की पाली के लिए 7 बजे और शाम की पाली के लिए 1 बजे निर्धारित किया गया है।
Dress Code For JEE Mains 2026: जेईई मेन ड्रेस कोड, जरूरी दस्तावेज
जेईई मेन 2026 सेशन 2 एडमिट कार्ड , फोटो पहचान पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज परीक्षा केंद्र पर ले जाना अनिवार्य है। जेईई परीक्षा कक्ष में मोबाइल फोन, घड़ियां या किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाना प्रतिबंधित है।
उम्मीदवारों को तलाशी और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा से पहले ड्रेस कोड पर भी ध्यान देना चाहिए; उन्हें ऐसे साधारण कपड़े पहनने चाहिए जिनमें बड़े बटन या जेबें न हों।
JEE Main Answer Key 2026: जेईई मेन सेशन 2 परीक्षा के बाद?
शिफ्ट 1 की परीक्षा समाप्त होने के बाद, छात्रों की प्रतिक्रिया पर आधारित प्रारंभिक विश्लेषण यहां साझा किया गया है। विशेषज्ञ और कोचिंग संस्थान, छात्रों की मेमोरी के आधार पर, पूछे गए प्रश्नों की अनौपचारिक 'आंसर-की' जारी करेंगे।
छात्रों को परीक्षा पूरी करने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों को जेईई मेन आंसर की के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। कई कोचिंग संस्थान परीक्षा के बाद अनौपचारिक आंसर की जारी कर देंगे।
JEE Main 2026 Question Paper: जेईई मेन शिफ्ट 1, 2 एनालिसिस
जेईई मेन आंसर-की की मदद से, छात्र संभावित स्कोर का अंदाजा लगा पाएंगे। परीक्षा खत्म होने के 3 से 5 दिनों के भीतर आधिकारिक आंसर-की जारी होने की उम्मीद है। जेईई मेन रिजल्ट अप्रैल के आखिर तक घोषित होने की उम्मीद है।
एनटीए ने 4 अप्रैल को आयोजित जेईई मेन परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कर लिया है। जेईई मेन अप्रैल 4 शिफ्ट 1 का कुल कठिनाई स्तर मध्यम रहा, जबकि जेईई मेन अप्रैल 4 शिफ्ट 2 को आसान से मध्यम कठिनाई स्तर का माना गया।
Quick Watch
]अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Main 2026: एनआईटी इलाहाबाद में प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक चाहिए? पात्रता, फीस और कटऑफ जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें पात्रता, फीस, कटऑफ, औसत पैकेज
- राजस्थान की शिक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी, ‘लाडू’, ‘रोटलो’ और ‘मोटो बापो’ जैसे स्थानीय शब्द होंगे शामिल
- राजस्थान में 7,000+ कम नामांकन वाले स्कूलों को मर्ज करने की तैयारी, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने जताया विरोध
- अगले 5 साल में 10 अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान स्थापित करने की योजना, आयुष मंत्री प्रतापराव जाधव ने दी जानकारी
- राज्यसभा में कांग्रेस सदस्य ने की हर स्कूल में छात्राओं के लिए अलग शौचालय सुनिश्चित करने की मांग
- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी