Santosh Kumar | April 5, 2026 | 01:55 PM IST | 2 mins read
अधिकतर छात्रों ने बताया कि समय का सही इस्तेमाल करना सबसे बड़ी चुनौती रही। शिफ्ट 1 जनवरी सेशन के मुकाबले थोड़ा अधिक आसान रहा।

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेईई मेन 2026 सेशन-2 की अप्रैल 5 शिफ्ट 1 परीक्षा आज सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। छात्रों और विशेषज्ञों के अनुसार, जेईई मेन अप्रैल 5 शिफ्ट 1 का समग्र कठिनाई स्तर आसान से मध्यम रहा। पेपर बैलेंस्ड रहा, लेकिन गणित सेक्शन ने छात्रों को सबसे अधिक चुनौती दी।
करियर्स360 के सब्जेक्ट एक्सपर्ट के अनुसार, जेईई मेन अप्रैल 5 की पहली शिफ्ट के पूरे एनालिसिस में, फिजिक्स और केमिस्ट्री सेक्शन का कठिनाई स्तर आसान से मध्यम पाया गया, जबकि गणित सेक्शन मध्यम से कठिन और लंबा लगा।
अधिकतर छात्रों ने बताया कि समय का सही इस्तेमाल करना सबसे बड़ी चुनौती रही। शिफ्ट 1 जनवरी सेशन के मुकाबले थोड़ा अधिक आसान रहा। पेपर का ढांचा संतुलित रहा, जिसमें सभी विषयों से सवाल बराबर-बराबर बांटे गए।
जेईई मेन अप्रैल 5 शिफ्ट 1 का फिजिक्स का पेपर आसान रहा। निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे गए-
जेईई मेन अप्रैल 5 शिफ्ट 1 का केमिस्ट्री का पेपर आसान रहा। निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे गए-
जेईई मेन अप्रैल 5 शिफ्ट 1 का मैथ का पेपर कठिन रहा। निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे गए-