JEE Main 2026 April 5 Shift 1 Analysis: जेईई मेन अप्रैल 5 शिफ्ट 1 का कठिनाई स्तर आसान से मध्यम, गणित कठिन

Santosh Kumar | April 5, 2026 | 01:55 PM IST | 2 mins read

अधिकतर छात्रों ने बताया कि समय का सही इस्तेमाल करना सबसे बड़ी चुनौती रही। शिफ्ट 1 जनवरी सेशन के मुकाबले थोड़ा अधिक आसान रहा।

जेईई मेन 2026 अप्रैल 5 शिफ्ट 1 का समग्र कठिनाई स्तर आसान से मध्यम रहा। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित जेईई मेन 2026 सेशन-2 की अप्रैल 5 शिफ्ट 1 परीक्षा आज सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई। छात्रों और विशेषज्ञों के अनुसार, जेईई मेन अप्रैल 5 शिफ्ट 1 का समग्र कठिनाई स्तर आसान से मध्यम रहा। पेपर बैलेंस्ड रहा, लेकिन गणित सेक्शन ने छात्रों को सबसे अधिक चुनौती दी।

करियर्स360 के सब्जेक्ट एक्सपर्ट के अनुसार, जेईई मेन अप्रैल 5 की पहली शिफ्ट के पूरे एनालिसिस में, फिजिक्स और केमिस्ट्री सेक्शन का कठिनाई स्तर आसान से मध्यम पाया गया, जबकि गणित सेक्शन मध्यम से कठिन और लंबा लगा।

अधिकतर छात्रों ने बताया कि समय का सही इस्तेमाल करना सबसे बड़ी चुनौती रही। शिफ्ट 1 जनवरी सेशन के मुकाबले थोड़ा अधिक आसान रहा। पेपर का ढांचा संतुलित रहा, जिसमें सभी विषयों से सवाल बराबर-बराबर बांटे गए।

Also read JEE Mains 2026 April 5 Exam LIVE: जेईई मेन अप्रैल 5 शिफ्ट 1 पेपर एनालिसिस जारी, क्वेश्चन पेपर, आंसर की

JEE Main 2026 Paper 1 Analysis: जेईई मेन फिजिक्स पेपर का विश्लेषण

जेईई मेन अप्रैल 5 शिफ्ट 1 का फिजिक्स का पेपर आसान रहा। निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे गए-

  • ऑप्टिक्स (माइक्रोस्कोप) – 1 प्रश्न
  • सेमीकंडक्टर्स – 1 प्रश्न
  • यूनिट एंड डायमेंशन – 1 प्रश्न
  • करंट इलेक्ट्रिसिटी – 2 प्रश्न
  • मॉडर्न फिजिक्स (फोटोइलेक्ट्रिक इफेक्ट) – 1 प्रश्न
  • एनएलएम (ब्लॉक सिस्टम) – 1 प्रश्न
  • मैग्नेटिक इफेक्ट ऑफ करंट – 1 प्रश्न
  • इलेक्ट्रोस्टैटिक्स – 1 प्रश्न
  • कैपेसिटर्स – 1 प्रश्न
  • ईएमआई – 1 प्रश्न

JEE Main 2026 Shift 1 Analysis: जेईई मेन केमिस्ट्री पेपर का विश्लेषण

जेईई मेन अप्रैल 5 शिफ्ट 1 का केमिस्ट्री का पेपर आसान रहा। निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे गए-

  • डी और एफ ब्लॉक – 1 प्रश्न
  • बायोमोलेक्यूल – 1 प्रश्न

JEE Main 2026 Paper Analysis: जेईई मेन मैथ पेपर का विश्लेषण

जेईई मेन अप्रैल 5 शिफ्ट 1 का मैथ का पेपर कठिन रहा। निम्नलिखित विषयों से प्रश्न पूछे गए-

  • वेक्टर एल्जेब्रा और 3D ज्योमेट्री – 2 प्रश्न
  • कोनिक सेक्शन्स – 2 प्रश्न
  • फंक्शन्स – 2 प्रश्न
  • लिमिट – 2 प्रश्न
  • एरिया ऑफ डेरिवेटिव्स – 1 प्रश्न
  • इंटीग्रल कैलकुलस – 2 प्रश्न
  • लिनियर डिफरेंशियल इक्वेशन – 1 प्रश्न
  • बाइनोमियल थ्योरम – 1 प्रश्न
  • प्रोबेबिलिटी – 1 प्रश्न
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

Quick Watch

]
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]