Abhay Pratap Singh | March 31, 2026 | 12:37 PM IST | 1 min read
राष्ट्रीय होटल प्रबंधन संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 26 दिसंबर, 2025 से शुरू है।

नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की ओर से कल नेशनल काउंसिल फॉर होटल मैनेजमेंट ज्वॉइंट एंट्रेंस एग्जाम (NCHM JEE) 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर दी जाएगी। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.nic.in/nchm-jee/ पर जाकर 1 अप्रैल, 2026 को शाम 5:00 बजे तक आवेदन पत्र भर सकते हैं।
सामान्य/ ओबीसी-एनसीएल कैंडिडेट को आवेदन शुल्क के रूप में 1000 रुपये, जनरल-ईडब्ल्यूएस को 700 रुपये और एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूडी/ थर्ड जेंडर को 450 रुपये ऑनलाइन माध्यम में जमा करना होगा। एनसीएचएम जेईई 2026 के लिए शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि रात 11:50 बजे (1 अप्रैल, 2026) निर्धारित की गई है।
किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से 10+2 के तहत सीनियर सेकेंडरी या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण (अंग्रेजी एक विषय के रूप में शामिल हो) उम्मीदवार आवेदन के पात्र हैं। साथ ही, अभ्यर्थी को क्वालिफाइंग एग्जाम में अंग्रेजी को एक अध्ययन विषय (कोर/ इलेक्टिव/ फंक्शनल) के रूप में उत्तीर्ण किया हो।
एनसीएचएम जेईई 2026 शेड्यूल के अनुसार, कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) की संभावित तिथि 25 अप्रैल, 2026 निर्धारित की गई है। परीक्षा सुबह 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित की जाएगी। पेपर में कुल 120 एमसीक्यू प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 4 अंक को होगा और गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
राष्ट्रीय होटल प्रबंधन संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य रूप से 3 वर्षीय बीएससी (हॉस्पिटैलिटी एंड होटल एडमिनिस्ट्रेशन) कोर्स में दाखिले के लिए आयोजित की जाती है। अधिक जानकारी और नवीनतम अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार एनएसीएचएम जेईई 2026 एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं: